एटा, जनवरी 16 -- जलेसर नगर और आसपास के क्षेत्र में लंबे समय से चली आ रही पेयजल समस्या के समाधान की दिशा में एक बड़ी सफलता मिली है। लखनऊ में मुख्य सचिव की अध्यक्षता में आयोजित स्टेट लेवल स्टीयरिंग कमेटी की बैठक में जलेसर पेयजल योजना को मंजूरी दे दी गई है। मुख्य सचिव के इस निर्णय के बाद क्षेत्र के लोगों में शुद्ध पेयजल मिलने की उम्मीद जगी है। शुक्रवार को जल निगम नगरीय एक्सईएन मोहम्मद तारिक अली ने बताया कि बीती 6 जनवरी को लखनऊ में आयोजित हुई एसएलएससी की उच्चस्तरीय बैठक में मुख्य सचिव की ओर से जलेसर पेयजल योजना एटा की हजारा नहर से जलापूर्ति देने के साथ तकनीकी और प्रशासनिक पहलुओं पर हरी झंडी मिल गई है। अब इस प्रस्ताव को अंतिम स्वीकृति के लिए प्रदेश स्तरीय वित्त व्यय समिति के समक्ष रखा जाएगा। एक्सईएन के अनुसार वित्त समिति की बैठक भी जल्द ही होन...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.