एटा, फरवरी 27 -- ब्लॉक क्षेत्र की ग्राम पंचायत जलेसर देहात में हुए विकास कार्य मानक अनुरूप न होने से लोगों में नाराजगी है। इसकी शिकायत ग्रामीणों ने जिला विकास अधिकारी से अक्टूबर में की थी। कुछ बिंदुओं पर हुई जांच में पंचायत अधिकारी, ग्राम प्रधान भी दोषी पाए गए। उनके विरुद्ध पांच माह बीत जाने के बाद भी कोई कार्रवाई न होने पर ग्रामीणों में तीव्र रोष व्याप्त है। शिकायतकर्ता राजेंद्र सिंह का कहना है कि ग्राम पंचायत में हुए विकास कार्यों में भारी गड़बड़ी है। मानक के अनुरूप कोई कार्य नहीं हुआ। इस संबंध में ग्रामीण अभियंत्रण विभाग से जांच की गई। इसमें मौके पर मानक के अनुरूप सामग्री न पाए जाने पर कार्रवाई की संस्तुति की थी। उसके बाद भी कोई कार्रवाई न होने से शिकायतकर्ता ने पुन: जिला विकास अधिकारी से मिलकर जानकारी दी। जिला विकास अधिकारी ने शिकायतक...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.