एटा, मार्च 17 -- जलेसर नगर और आसपास के क्षेत्र की लंबे समय से चली आ रही पेयजल समस्या के समाधान के लिए शासन ने मंजूरी देते हुए पैसा स्वीकृत कर शासनादेश जारी कर दिया। इस निर्णय के बाद क्षेत्र के लोगों में शुद्ध पेयजल मिलने की उम्मीद जगी है। आजादी के बाद पहला अवसर है कि जलेसर को मीठा पानी मिलने का रास्ता साफ हो गया। जल निगम नगरीय एक्सईएन मोहम्मद तारिक अली ने बताया कि लखनऊ में आयोजित हुई एसएलएससी की उच्चस्तरीय बैठक में मुख्य सचिव की ओर से जलेसर पेयजल योजना एटा की हजारा नहर से जलापूर्ति देने के साथ तकनीकी और प्रशासनिक पहलुओं पर हरी झंडी पहले ही मिल गई थी, लेकिन मंगलवार को इस योजना के लिए पैसा भी स्वीकृत हो गया। 14434.10 लाख रुपये कुल परियोजना की लागत होगी। इसमें राज्य और केंद्र का भी अंश होगा। मंजूरी मिलने के बाद प्रथम किश्त का 1389.12 लाख रूप...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.