जलेसर को गंदे पानी से मिलेगी निजात, 17.30 करोड़ से बनेगा सीवरेज ट्रीटमेंट प्लांट
एटा, जून 22 -- स्वच्छ भारत मिशन 2.0 के तहत जलेसर नगरीय पालिका क्षेत्र को नाले और गंदे पानी की समस्या से स्थायी मुक्ति दिलाने के लिए क्षेत्र में सीवरेज ट्रीटमेंट प्लांट का निर्माण किया जाएगा। इस सीवरेज ट्रीटमेंट प्लांट, इंटरसेप्शन एंड डायवर्जन योजना पर कुल 17.30 करोड़ रुपये का बजट खर्च होगा। जल निगम ने इसकी डीपीआर तैयार कर ली है। मुख्य अभियंता आगरा से मंजूरी मिलने के बाद इसे अंतिम स्वीकृति के लिए शासन को भेजा जाएगा। सोमवार को जल निगम नगरीय एक्सईएन मोहम्मद तारिक अली ने बताया कि जलेसर में 3.5 मिलियन लीटर प्रतिदिन की क्षमता का एक सीवरेज ट्रीटमेंट प्लाट बनाया जाएगा, जिसमें जलेसर नगरीय क्षेत्र से निकलने वाले लाखों लीटर गंदे पानी को हर दिन मशीनों और आधुनिक तकनीकों के जरिए फिल्टर किया जाएगा। पानी साफ होने के बाद ही उसे आगे डिस्चार्ज किया जाएगा, ज...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.