एटा, मार्च 29 -- एटा, जलेसर क्षेत्र के खिलाड़ियों और प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे युवाओं को जलेसर स्थित राजकीय खेल मैदान में अब आधुनिक पुस्तकालय की सुविधा भी मिलेगी। इसके निर्माण के लिए शासन से मंजूरी मिलने के साथ बजट भी स्वीकृत कर दिया गया है। जलेसर के खिलाड़ियों और ग्रामीण क्षेत्र के युवाओं द्वारा खेल मैदान में एक पुस्तकालय की मांग की जा रही थी। युवाओं का कहना था कि अभ्यास के खाली समय में वह वहां बैठकर अपनी पढ़ाई कर सकें। खासकर उन युवाओं के लिए यह पुस्तकालय वरदान साबित होगा, जो पुलिस, सेना या अन्य बेल्ट की नौकरियों की तैयारी कर रहे हैं और फिजिकल ट्रेनिंग के बाद लिखित परीक्षा की तैयारी के लिए शांत माहौल चाहते हैं। रविवार को जिला युवा कल्याण अधिकारी अनीश कुमार ने जानकारी दी कि शासन की मंशा युवाओं को खेल के साथ शिक्षा से जोड़ने की भी ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.