जलेसर की शनि जात की तैयारी देखने देर रात पहुंचे एसएसपी, दिए दिशा-निर्देश
एटा, जुलाई 1 -- एसएसपी डॉ. इलामारन जि. ने जलेसर में शनि जात को सकुशल सम्पन्न कराने के उद्वेश्य से मंगलवार रात को शनि जात परिसर का भ्रमण सुरक्षा व्यवस्था का लिया। सीसीटीवी कंट्रोल रूम का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान मौजूद अधिकारियों को बेहतर व्यवस्थाएं सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए। साथ ही शांति एवं सुरक्षा व्यवस्था हेतु समुचित पुलिस प्रबंध करने हेतु संबंधित को निर्देशित किया। बताया जा रहा है कि शनि जात के दौरान जलेसर सर्किल फोर्स के अलावा पुलिस लाइंस और अन्य थाना का भी पुलिस फोर्स लगाया जाएगा। बुधवार को एसपी सिटी श्वेताभ पांडेय ने भी शनि जात परिसर का निरीक्षण किया। इस दौरान सीओ जलेसर ज्ञानेंद्र प्रताप सिंह, थाना प्रभारी जलेसर संजय राघव सहित थाना पुलिस के कर्मी मौजूद रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.