एटा, अप्रैल 9 -- क्षेत्रीय जनता का वर्षों पुराना सपना अब हकीकत में बदलने वाला है। जलेसर में नवनिर्मित रोडवेज बस डिपो और वर्कशॉप का निर्माण कार्य अंतिम चरण में है। अलीगढ़ क्षेत्रीय प्रबंधक के अनुसार डिपो का करीब 95 फीसदी काम पूरा हो चुका है। जलेसर डिपो का लोकार्पण होने के बाद क्षेत्र के लोगों को दिल्ली, आगरा, अलीगढ़, मथुरा, कानपुर, लखनऊ जैसे महानगरों के लिए सीधी बस सेवा मिल सकेगी। अब तक यात्रियों को लंबी दूरी की बसों के लिए आगरा या एटा जाना पड़ता है, इसके अलावा निजी वाहनों या डग्गामार बसों पर निर्भर रहना पड़ता है। डिपो संचालन प्रारंभ होते ही रोडवेज बसें सीधे जलेसर से संचालित होंगी। गुरुवार को आरएम अलीगढ़ सतेंद्र कुमार वर्मा ने बताया कि जलेसर में रोडवेज वर्कशॉप और बस स्टैंड का निर्माण लगभग पूरा हो चुका है। अब वर्कशॉप में रिलायंस कंपनी का डी...