एटा, मई 1 -- भ्रष्टाचार के विरुद्ध जीरो टॉलरेंस नीति के तहत जलेसर क्षेत्र के चकबंदी लेखपाल हरिओम सिंह को निलंबित किया गया है। वायरल वीडियो में चकबंदी लेखपाल को एक व्यक्ति से कार्य के बदले धनराशि मांगते दिखाया गया। जिस पर बंदोबस्त अधिकारी चकबंदी ने लेखपाल को निलंबित कर दिया। निलंबन अवधि में संबंधित लेखपाल को नियमानुसार जीवन निर्वाह भत्ता देय होगा। उन्हें मुख्यालय से संबद्ध किया गया है। प्रकरण की विस्तृत जांच भी कराई जा रही है। इससे दोषियों के विरुद्ध आगे की विधिक कार्रवाई सुनिश्चित की जा सके। जिलाधिकारी के निर्देशन में पारदर्शिता, जवाबदेही सुनिश्चित करने के उद्देश्य से संबंधित माल बाबू का पटल परिवर्तन कर ऑडियो की जांच भी की जा रही है, ताकि राजस्व कार्यों में निष्पक्षता बनी रहे। यह भी पढ़ें- ग्राम विकास अधिकारी रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.