जलेश्वर महादेव मंदिर में प्रतिदिन हो रहा रुद्राभिषेक, संध्या आरती से भक्तिमय माहौल
पूर्णिया, अगस्त 5 -- जलालगढ़, एक संवाददाता। सावन माह में जलालगढ़ स्थित प्राचीन जलेश्वर महादेव मंदिर शिवभक्ति के रंग में पूरी तरह सराबोर है। पूरे सावन माह मंदिर में प्रतिदिन वैदिक मंत्रोच्चार के बीच भगवान शिव का रुद्राभिषेक कराया जा रहा है। दूर-दराज से भी बड़ी संख्या में श्रद्धालु मंदिर पहुंचकर रुद्राभिषेक और जलाभिषेक कर अपनी मनोकामनाओं की पूर्ति की कामना कर रहे हैं। मंदिर के पुजारी पंडित जयप्रकाश दाधिच श्रद्धालुओं से विधि-विधान के साथ रुद्राभिषेक संपन्न करा रहे हैं। प्रतिदिन अलग-अलग श्रद्धालु परिवार भगवान भोलेनाथ का रुद्राभिषेक करा रहे हैं, जिससे मंदिर परिसर दिनभर श्रद्धालुओं की आवाजाही से गुलजार रहता है। पंडित जयप्रकाश दाधिच ने बताया कि सावन माह में भगवान शिव की आराधना का विशेष महत्व है। यह भी पढ़ें- Bhagalpur News: जलेश्वर महादेव मंदिर ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.