सीतामढ़ी, मार्च 11 -- परिहार। बेला पुलिस व विशेष कार्य बल (एसटीएफ) ने संयुक्त कार्रवाई करते हुए सिरसिया बॉर्डर से पड़ोसी देश नेपाल के मधेश प्रदेश अंतर्गत महोत्तरी जिला के जलेश्वर जेल ब्रेक मामले में फरार चल रहे एक अभियुक्त को गिरफ्तार किया। गिरफ्तार अभियुक्त की पहचान महोत्तरी जिला के जनकपुर थाना क्षेत्र के धीरापुर गांव निवासी शंकर यादव के रूप में की गई है। इस संदर्भ में थानाध्यक्ष अचल अनुराग ने बताया कि गिरफ्तारी के उपरांत आवश्यक विधिक प्रक्रिया पूर्ण करते हुए उक्त अभियुक्त को सम्सी थाना की पुलिस को सुपुर्द कर दिया गया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...