शामली, अप्रैल 9 -- कांधला। कस्बे के मैन बाजार स्थित एक मिठाई की दुकान पर जलेबी के रुपयों को लेकर हुए विवाद ने तूल पकड़ लिया है। पहले हुई मारपीट के मामले में पीड़ित व्यापारी की शिकायत पर पुलिस ने कुछ युवकों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया था, लेकिन अब आरोपी पक्ष ने पलटवार करते हुए व्यापारी समेत अन्य के खिलाफ ही केस दर्ज करा दिया है। व्यापारी ने इस मामले में एसपी को शिकायती पत्र देकर अपने खिलाफ दर्ज मुकदमे को फर्जी बताते हुए रद्द करने और आरोपित युवकों की तत्काल गिरफ्तारी की मांग की है। एलम में मिठाई की दुकान करने वाले पीड़ित व्यापारी आशीष ने एसपी को दिए पत्र में बताया कि जलेबी के पैसों को लेकर कस्बा निवासी कुछ युवकों से उसकी दुकान पर मारपीट हो गई थी। इस मामले में व्यापारी की तहरीर पर पुलिस ने कस्बा निवासी जुनेद, तनवीर, नाजिम और 4-5 अज्ञात युवकों ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.