मुजफ्फरपुर, जून 1 -- मुजफ्फरपुर, हिप्र। एसकेएमसीएच की इमरजेंसी में सोमवार को एक जली हुई महिला का शव छोड़ परिजन फरार हो गया। मरीज के बीएचटी पर सिकंदरपुर मोहल्ला निवासी 40 वर्षीया रीता देवी दर्ज है। मेडिकल ओपी प्रभारी पिंटू कुमार ने बताया कि बीएचटी पर दर्ज नाम और पते से सिकंदरपुर ओपी को सूचना दे दी गई है। परिजनों का पता चलने पर घटना की सही जानकारी होगी। शव के पोस्टमार्टम की प्रक्रिया की जा रही है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...