जली महिला की इलाज के दौरान अस्पताल में हुई मौत
सराईकेला, मई 17 -- सरायकेला। सरायकेला थाना क्षेत्र के धर्मडीहा गांव की रहने वाली 24 वर्षीय बैसाखी गोप की इलाज के दौरान चाईबासा सदर अस्पताल में मौत हो गई। महिला बीते 4 मई को खाना बनाने के दौरान अचानक आग की चपेट में आने से गंभीर रूप से झुलस गई थी। आगजनी की घटना में बैसाखी के पैर, पेट और हाथ बुरी तरह जल गए थे। उसकी गंभीर हालत को देखते हुए पति लक्ष्मण गोप और परिवार के अन्य सदस्यों ने उसे तुरंत चाईबासा सदर अस्पताल में भर्ती कराया था। अस्पताल में करीब 10 दिनों तक चले इलाज के बावजूद महिला की हालत में कोई सुधार नहीं हुआ और उसकी स्थिति लगातार बिगड़ती गई। आखिरकार शनिवार की सुबह उसने दम तोड़ दिया। घटना की सूचना मिलते ही सदर थाना पुलिस अस्पताल पहुंची। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम की प्रक्रिया पूरी की और परिजनों को सौंप दिया।
हिंदी हिन्द...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.