बिजनौर, मई 16 -- चांदपुर। विकासखंड जलीलपुर के नौ परिषदीय विद्यालयों में तिथि भोज कार्यक्रम का सफल आयोजन कराया। उप जिला अधिकारी और खंड शिक्षा अधिकारी के सौजन्य से एक-एक विद्यालय में तिथि भोज कार्यक्रम आयोजित हुआ बाकी सात विद्यालयों में स्टाफ ने पारस्परिक व जन सहयोग से उक्त कार्यक्रम कराया। ब्लॉक जलीलपुर में नवीन सत्र में पहली बार शनिवार को एक साथ नौ विद्यालयों में तिथि भोज कार्यक्रम का आयोजन कराया गया।। इसमें पूर्व माध्यमिक विद्यालय स्याऊ बालिका में उप जिला अधिकारी नितिन तेवतिया, प्राथमिक विद्यालय स्याऊ द्वितीय में खंड शिक्षा अधिकारी गजेंद्र सिंह के सौजन्य से तिथि भोज कार्यक्रम हुआ। इसके अलावा पूर्व माध्यमिक विद्यालय अकबरपुर सिमली, प्राथमिक विद्यालय राजपुर परसु, प्राथमिक विद्यालय सेंधवार प्रथम और द्वितीय, प्राथमिक विद्यालय शेखपुरा मीना, प्...