गिरडीह, मई 12 -- जमुआ, प्रतिनिधि। जमुआ प्रखंड अंतर्गत मिर्जागंज के जलीय सूर्य मंदिर से सोमवार को झारखंड फिजिकल एकेडमी के द्वारा 27 किलोमीटर लंबी दौड़ यात्रा का आयोजन किया गया। एकेडमी के संचालक रामनाथ साहू के नेतृत्व में निकली यह दौड़ यात्रा मिर्जागंज स्थित जलीय सूर्य मंदिर से प्रारंभ होकर जमुआ चौक होते हुए प्रसिद्ध धार्मिक स्थल झारखंडधाम पहुंचकर संपन्न हुई। जानकारी देते हुए संचालक रामनाथ साहू ने बताया कि सुबह करीब 6 बजे सभी प्रतिभागी तिरंगा लेकर जलीय सूर्य मंदिर परिसर में एकत्रित हुए, जहां से दौड़ यात्रा की शुरुआत की गई। यात्रा के दौरान खिलाड़ियों और युवाओं में काफी उत्साह देखने को मिला। प्रतिभागियों ने पूरे मार्ग में अनुशासन के साथ दौड़ पूरी की तथा लोगों को फिटनेस के प्रति जागरूक करने का संदेश दिया। कहा कि आज के समय में युवाओं को मोबाइल ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.