देहरादून, अप्रैल 10 -- हरिद्वार। स्वतंत्रता सेनानी उत्तराधिकारी परिवार समिति 13 अप्रैल को जलियांवाला बाग नरसंहार की 107वी वर्षगांठ पर स्वतंत्रता सेनानी शहीद सम्मान यात्रा निकालेगी। महासचिव जितेंद्र रघुवंशी ने पत्रकारवार्ता के दौरान बताया कि यात्रा ज्वालापुर जटवाड़ा पुल से ऋषिकुल ऑडिटोरियम तक निकाली जाएगी। जिसके बाद स्वतंत्रता सेनानी शहीद परिवार सम्मलेन आयोजित किया जाएगा। जिसमें मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी, कैबिनेट मंत्री मदन कौशिक, प्रदीप बतरा, मेयर किरन जैसल, छत्तीसगढ़ नीति आयोग उपाध्यक्ष गणेश शंकर मिश्रा, विधायक आदेश चौहान समेत अन्य अधिकारी उपस्थित रहेंगे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...