जलियांवाला बाग ट्रेन बंद नहीं करने की मांग पर सांसद से मिला सिख समाज
जमशेदपुर, अक्टूबर 2 -- कोहरे के कारण टाटा-अमृतसर जलियांवाला बाग एक्सप्रेस का परिचालन बंद करने के प्रस्ताव के विरोध में भाजपा सिख नेता सतबीर सिंह सोमू के नेतृत्व में सिख समाज के प्रतिनिधिमंडल ने सांसद विद्युत वरण महतो से बिष्टूपुर सांसद कार्यालय में मुलाकात की। प्रतिनिधिमंडल ने ट्रेन का परिचालन जारी रखने और निर्णय पर पुनर्विचार कराने की मांग की। प्रतिनिधिमंडल ने कहा कि यह ट्रेन जमशेदपुर और कोल्हान को उत्तर भारत से जोड़ने वाली महत्वपूर्ण रेल सेवा है। इसके बंद होने से यात्रियों, विद्यार्थियों, कामगारों, व्यवसायियों और श्रद्धालुओं को परेशानी होगी। यात्रियों की सुरक्षा के लिए आधुनिक फॉग-सेफ्टी उपकरण और उन्नत सिग्नलिंग व्यवस्था के साथ ट्रेन चलाने का सुझाव भी दिया गया। साथ ही टाटानगर-जम्मूतवी एक्सप्रेस को प्रतिदिन चलाने की मांग रखी गई। सांसद विद...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.