जलियांवाला बाग ट्रेन को चलाने या रद्द करने पर 7 को होगा निर्णय
जमशेदपुर, अक्टूबर 7 -- अमृतसर जलियांवाला बाग एक्सप्रेस को रद्द करने की घोषणा से आक्रोशित सिख समाज की दर्जनों महिलाएं और पुरुष सोमवार को टाटानगर स्टेशन पहुंचे। सेंट्रल गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी के प्रधान सरदार भगवान सिंह के नेतृत्व में उन्होंने दक्षिण पूर्व जोन के रेलवे एजीएम मनीष जैन को ज्ञापन सौंपा। इस दौरान उन्होंने जाड़े में दो महीने से ज्यादा ट्रेन रद्द करने का विरोध जताया। साथ ही ट्रेन को सप्ताह में चार दिन चलाने की मांग रखी। सीजीपीसी के चेयरमैन सरदार शैलेंद्र सिंह, उपाध्यक्ष नरेंद्र पाल सिंह भाटिया व अन्य ने रेलवे एजीएम को बताया कि जलियांवाला बाग एक्सप्रेस रद्द होने से पांच राज्यों के हजारों यात्रियों को दिक्कत होगी। उन्होंने आदेश वापस लेने की मांग की। इस दौरान धरना, प्रदर्शन और चक्का जाम की चेतावनी भी दी गई।
प्रदर्शन का कारण मालूम ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.