जलियांवाला बाग के शहीदों को दी गई श्रद्धांजलि
अररिया, अप्रैल 14 -- फारबिसगंज,एक संवाददाता। प्रखंड के तिरसकुण्ड पंचायत अंतर्गत समौल संकुलाधीन प्राथमिक विद्यालय, आदिवासी टोला, मधुरा में जलियांवाला बाग हत्याकांड के अमर शहीदों को श्रद्धांजलि दी गई। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए शिक्षक रंजीत कुमार मंडल ने बताया कि 13 अप्रैल 1919 ई. को अमृतसर में शांतिपूर्ण सभा पर रेजिनॉल्ट डायर द्वारा गोली चलवाने से सैकड़ों लोग मारे गए, जो स्वतंत्रता संग्राम का अहम मोड़ बना। इस मौके पर प्रधान शिक्षक मिथिलेश कुमार सिंह,शिक्षक संजीत कुमार निगम तथा पूर्व प्रधानाध्यापक कुमार राजीव रंजन ने भी अपने विचार व्यक्त किए। कार्यक्रम के अंत में विद्यालय परिवार व बच्चों ने दो मिनट का मौन रखकर शहीदों को श्रद्धांजलि दी एवं देशभक्ति नारे भी लगाये। यह भी पढ़ें- अररिया : जलियांवाला बाग के शहीदों को दी गई श्रद्धांजलि यह भी पढ़े...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.