मुजफ्फरपुर, अप्रैल 13 -- मुजफ्फरपुर, प्रमुख संवाददाता । लंगट सिंह कॉलेज के स्नातकोत्तर इतिहास विभाग एवं एनसीसी यूनिट के संयुक्त तत्वावधान में सोमवार को 'स्वराज की अवधारणा और चंपारण सत्याग्रह' विषय पर व्याख्यान हुआ। अध्यक्षता करते हुए कॉलेज की प्राचार्य प्रो. कनुप्रिया ने कहा कि आज ही के दिन जलियांवाला बाग हत्याकांड की दुखद, लेकिन प्रेरणादायी बरसी भी है। इस कांड का भारतीय जनमानस पर गहरा असर पड़ा, जिसने आजादी की लौ को पूरे देश में प्रज्ज्वलित कर दिया।प्राचार्य ने कहा कि चंपारण से शुरू हुई चेतना और जलियांवाला बाग के बलिदान ने मिलकर ही स्वराज की नींव को मजबूत किया। उन्होंने विद्यार्थियों का आह्वान किया कि वे शहीदों के बलिदान को याद रखते हुए राष्ट्र निर्माण में अपनी सक्रिय भूमिका निभाएं। यह भी पढ़ें- केशव माधव विद्यालय में शहीदों को दी श्रद्धा...