वाराणसी, मार्च 22 -- वाराणसी। टाटानगर-अमृतसर जलियांवाला बाग एक्सप्रेस ट्रेन के फर्स्ट एसी कोच से चोरों ने महिला यात्री का पर्स उड़ा दिया। पर्स में सोने की चेन, रिंग, पायल, बिछिया और 4500 रुपये समेत जरूरी दस्तावेज थे। पीड़िता की तहरीर पर लखनऊ जीआरपी ने मुकदमा दर्ज कर केस घटना क्षेत्र कैंट जीआरपी को स्थानांतरित कर दिया। जमशेदपुर (झारखंड) निवासी मोनिका सिंह के अनुसार वह 11 मार्च को ट्रेन के ए-1 कोच में लखनऊ जा रही थीं। कैंट स्टेशन पहुंचने पर उन्हें पर्स चोरी होने की जानकारी हुई।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...