वाराणसी, अप्रैल 19 -- म्योरपुर,हिंदुस्तान संवाद। स्थानीय ब्लॉक के ग्राम पंचायत आरंगपानी के काशीकूड़ के ग्रामीणों ने जला ट्रांसफार्मर बदलवाने की मांग को लेकर प्रदर्शन किया। ग्रामीणों ने विभाग के खिलाफ नारेबाजी कर मनमानी का आरोप लगाया। शीघ्र ट्रांसफार्मन न बदले जाने पर आंदोलन की चेतावनी दी।ग्रामीण बलदेव, अनिल ने बताया कि लगभग 80 घरों में बिजली नहीं है, जिससे ढाई सौ लोग अंधेरे में रात गुजारने को मजबूर है। ग्रामीण व जंगली क्षेत्र होने के कारण हमेशा से सांप बिच्छू का डर भी सताता रहता है। कहा कि ऑनलाइन शिकायत के साथ फोन से भी अधिकारियों को अवगत कराया गया, लेकिन अभी तक ट्रांसफार्मर नहीं बदला गया। यह भी पढ़ें- जला ट्रांसफार्मर बदलने को लेकर ग्रामीणों का प्रदर्शन जबकि शासन स्तर से 24 से 48 घंटे में ट्रांसफार्मर बदलवाने का ऐलान किया गया है। ग्रामीण...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.