जला ट्रांसफार्मर, अंधेरे में डूबा धनैपुर गांव
गिरडीह, जून 5 -- गावां, प्रतिनिधि। गावां प्रखंड की गदर पंचायत के धनैपुर गांव में लगा 25 केवीए का विद्युत ट्रांसफार्मर पिछले पांच दिनों से खराब है। ट्रांसफार्मर जल जाने के कारण गांव के कई मोहल्लों की बिजली आपूर्ति पूरी तरह ठप हो गई है, जिससे ग्रामीणों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। ग्रामीणों ने बताया कि इसकी सूचना विद्युत विभाग के अधिकारियों को कई बार लिखित रूप से दी जा चुकी है, लेकिन अब तक इसे बदलने की कोई पहल नहीं की गई है। भीषण गर्मी के बीच बिजली नहीं रहने से लोगों का जनजीवन प्रभावित हो गया है। रात में उमस और गर्मी के कारण लोगों की नींद हराम हो रही है, वहीं पेयजल आपूर्ति भी बाधित हो रही है। यह भी पढ़ें- ट्रांसफार्मर जलने से धर्मपुर गांव के आधे घरों में अंधेरा ग्रामीण मो मुस्लिम अंसारी, मो. निजाम, मो. फिरदोस, कांग्रेस कुमार...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.