लातेहार, अप्रैल 28 -- बेतला, प्रतिनिधि। इन दिनों भीषण गर्मी और प्रचंड धूप के कारण क्षेत्र के अधिकांश कुएं,जलाशय और छोटे जलस्रोत पूरी तरह सूख चुके हैं। इससे क्षेत्र में जलसंकट लगातार गहराने लगा है। इसका सीधा असर ग्रामीण जनजीवन और पशुधन पर देखने को मिल रहा है। जलाशयों के सूखने से पशुधन अपनी प्यास बुझाने के लिए पानी की तलाश में दूर-दूर तक भटकने को विवश हैं। वहीं पर्याप्त मात्रा में पानी उपलब्ध नहीं होने के कारण कई पशुधन बीमार पड़ने लगे हैं और उनकी सेहत दिनोंदिन बिगड़ने लगी है। इससे चिंतित किसान अपने पशुओं को औने-पौने दामों पर बेचने पर मजबूर हैं। इधर क्षेत्र के पशुपालक बिनोद यादव,पति यादव,कमलेश यादव,रघुनाथ सिंह, विजय सिंह,जनेश्वर सिंह आदि ने पानी की कमी से दूध का उत्पादन भी बुरी तरह से प्रभावित होने की बात बताई।वहीं यह भी पढ़ें- सूखे तालाबों ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.