पाकुड़, अक्टूबर 4 -- पाकुड़। प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश सह जिला विधिक सेवा प्राधिकार के अध्यक्ष शेषनाथ सिंह के निर्देश पर सचिव रूपा बंदना किरो की उपस्थिति में डालसा के प्रकोष्ठ में जलस्रोत जैसे नदिया, तालाब, जलाशय पर किसी भी प्रकार के अवैध अतिक्रमण के विरुद्ध करवाई एवं प्रतिवेदन समर्पित से संबंधित अहम बैठक की गई। बैठक में जिले के सभी अंचल अधिकारी, नगर के कार्यपालक पदाधिकारी समेत संबंधित अधिकारी उपस्थित थे। जिसमें जलाशय, नदिया, तालाबों पर किसी प्रकार के अवैध अतिक्रमण या किसी भी प्रकार के विवाद हो तो संबंधित अधिकारीगण को आवश्यक कार्रवाई करते हुए प्रतिवेदन समर्पित करने को लेकर आवश्यक दिशा निर्देश दी गई।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.