जलावन निकालने के दौरान महिला को सांप ने डंसा, कोडरमा रेफर
कोडरमा, मई 28 -- सतगावां, निज प्रतिनिधि। सतगावां थाना क्षेत्र के सुदूरवर्ती पंचायत कोठियार अंतर्गत दोनैया गांव में गुरुवार को सर्पदंश की घटना में एक महिला गंभीर रूप से घायल हो गई। पीड़िता की पहचान दोनैया गांव निवासी सुरेंद्र राय की पत्नी प्रतिमा देवी (40) के रूप में हुई है। जानकारी के अनुसार, प्रतिमा देवी गुरुवार को अपने घर के पास रखे जलावन की लकड़ियां निकाल रही थीं। इसी दौरान लकड़ियों के बीच छिपे जहरीले सांप ने उन्हें डस लिया। सांप के काटते ही महिला ने शोर मचाया, जिसके बाद परिजन मौके पर पहुंचे और उन्हें तत्काल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सतगावां ले गए।अस्पताल में चिकित्सकों ने महिला का प्राथमिक उपचार किया, लेकिन हालत गंभीर होने के कारण बेहतर इलाज के लिए उन्हें सदर अस्पताल कोडरमा रेफर कर दिया गया। यह भी पढ़ें- रिखिया : महिला को सांप ने डंस...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.