लातेहार, दिसम्बर 13 -- बेतला प्रतिनिधि । क्षेत्र में इन दिनों हाड़ कंपाती पड़ रही कड़ाके की ठंड ने ठिठुरन बढ़ा दी है। सुबह से शाम तक जारी शीतलहरी से लोगों का हाल-बेहाल है। वहीं प्रशासन द्वारा क्षेत्र के किसी भी सार्वजनिक चौक -चौराहों में अबतक अलाव की व्यवस्था नहीं की गई है।ऐसे में मार्ग से गुजर रहे लोग जलावन की लकड़ियों के अभाव में आसपास के कूड़े-कचरे को जलाकर बेरहम ठंड से राहत पाने को विवश हैं।इसबारे में लोगों ने संबंधित अधिकारियों के प्रति घोर नाराजगी जताते कहा कि जबतक कड़ाके की ठंड से किसी की मौत नहीं हो जाती, कुंभकर्णी निंद्रा में सोए प्रशासन को जगा पाना मुश्किल है। यहां बता दें कि प्रशासन द्वारा गरीब-असहायों को ठंड से बचने के लिए अबतक न तो सरकारी कंबल दिया गया है और न ही किसी सार्वजनिक जगह में अलाव की व्यवस्था सुनिश्चित की गई है। नती...