जलावन का रेट पूछने पर बुजुर्ग की पीट-पीटकर हत्या, चार गिरफ्तार
मधुबनी, जून 25 -- राजनगर। राजनगर के करहिया गांव में गुरुवार को जलावन का रेट पूछने के विवाद में बुजुर्ग सुशील चौधरी (65 वर्ष) की पीट-पीटकर हत्या कर दी गई। घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस ने मामले में दो महिलाओं और दो पुरुषों समेत को गिरफ्तार कर लिया है। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, पड़ोसी जागेश्वर साहू अपने घर पर ग्राहक बुलाकर जलावन बेच रहा था। उसी समय सुशील चौधरी वहां पहुंचे और ग्राहक से कहा कि किस रेट में जलावन लिए हो, हमको भी बेचना है। बस इतनी सी बात पर जागेश्वर साहू क्रोधित हो गया। उसे लगा कि सुशील उसके ग्राहक को भड़का रहा है। इसी बात को लेकर वह सुशील चौधरी से उलझ गया और अपने पूरे परिवार के साथ मारपीट पर उतारू हो गया।
हमले का विवरण आरोपियों को हिंसक होते देख सुशील चौधरी अपनी जान बचाने के लिए भागकर अपने घर के अंदर चले गए। लेकिन, हमलावर उ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.