दरभंगा, मार्च 16 -- दरभंगा। कमतौल थाने के टेकटार निवासी अंतरराष्ट्रीय पैरा साइकलिस्ट जलालुद्दीन ने तेलांगना में ब्रोंज लेकर एक बार फिर से अपना लोहा मनवाया है। जलालुद्दीन को यह सफलता तेलांगना में आयोजित रोड पैरासाइकलिंग में मिली है। यह जानकारी जलालुद्दीन के तेलंगाना से दरभंगा लौटने पर आयोजित अभिनंदन समारोह की अध्यक्षता करते हुए डॉ. मित्रनाथ झा ने दी। मुख्य अतिथि मां श्यामा मन्दिर न्यास समिति के सदस्य डॉ. संतोष कुमार पासवान ने जलालुद्दीन के इस सफर में उज्ज्वल कुमार की भूमिका को रेखांकित किया। विशिष्ट अतिथि सीनेट सदस्य सचिन राम ने जलालुद्दीन के करियर को शीर्ष पर पहुंचाने के लिए उज्ज्वल कुमार के योगदान को सराहा। डॉ. अंजू अग्रवाल ने जलालुद्दीन की सफलता को खासकर दिव्यांग युवाओं के लिए अनुकरणीय प्रेरणास्रोत बताया।डॉ. आनंद मोहन झा ने भी इस अंतररा...