जलालाबाद सीएचसी को मिला नया चिकित्सक
कन्नौज, जून 21 -- जलालाबाद, संवाददाता। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र जलालाबाद में लंबे समय से चिकित्सकों की कमी के चलते मरीजों को दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा था। इस समस्या को लेकर हिंदुस्तान ने गुरुवार के अंक में प्रमुखता से खबर प्रकाशित कर स्वास्थ्य सेवाओं पर पड़ रहे असर को उजागर किया था। खबर प्रकाशित होने के बाद स्वास्थ्य विभाग ने मामले का संज्ञान लेते हुए केंद्र पर एक चिकित्सक की तैनाती कर दी है। स्वास्थ्य विभाग द्वारा डॉ. राहुल कुमार को जलालाबाद सीएचसी में नियुक्त किया गया है। इससे पहले वह टीवी अस्पताल में तैनात थे। नई तैनाती के बाद उन्होंने जलालाबाद सीएचसी में कार्यभार संभाल लिया है।क्षेत्रवासियों का कहना है कि अस्पताल में डॉक्टरों की कमी के कारण मरीजों को उपचार के लिए काफी इंतजार करना पड़ता था। कई बार मरीजों को अन्य अस्पतालों का रुख...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.