जलालाबाद सीएचसी की जांच को कमेटी गठित
शाहजहांपुर, जून 19 -- शाहजहांपुर। जलालाबाद सीएससी पर डीएम के निरीक्षण के बाद पाई गई कमियों के आधार पर अब स्वास्थ्य विभाग की ओर से सख्ती करना शुरू कर दी गयी है। उसी क्रम में लापरवाह कर्मियों पर करवाई करने के लिए सीएमओ डा़ विवेक मिश्रा की ओर से कमेटी का गठन कर दिया गया। कमेटी में सीएमओ डॉक्टर पीपी श्रीवास्तव तथा पुवायां के डॉक्टर नरेंद्र पाल को नामित किया गया है। दोनों चिकित्सा अधिकारी जांच करने के बाद अपनी जांच आख्या सीएमओ को उपलब्ध कराएंगे, जिसके बाद कार्रवाई की जाएगी। बता दें कि दो दिन पहले डीएम धर्मेंद्र प्रताप सिंह द्वारा जलालाबाद सीएससी का निरीक्षण किया गया था। जिसमें सीएससी गेट पर ताला लगा पाया गया, तथा सभी कर्मचारी गैर हाजिर पाए गए। इस पर डीएम ने नाराजगी दिखाते हुए कर्मियों पर कार्रवाई करने के लिए सीएमओ को निर्देशित किया था।
हिंदी ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.