शामली, मार्च 5 -- बुधवार को रंगों का त्योहार होली का पर्व पूरे उत्साह और उमंग के साथ मनाया गया। युवाओ और बच्चो की टोली डी जे की धुनो पर थिरकती नजर आई। षाम के समय मन्दिरो मे हलवे का प्रसाद लगाया गया। कस्बे व ग्रामीण क्षेत्रों में होली का त्योहार हर्षाेल्लास व शांतिपूर्वक मनाया गया। सुबह से ही युवाओ की टोलियां रंग-गुलाल लगाने के लिए मोहल्लो, गलियों में निकल पड़ी। होली के गीतों पर नाचते, झूमते एक दूसरे को रंग गुलाल लगाया। मोहल्लों और सड़कों पर होली की रौनक दिखी। रंगों से सराबोर लोग दूसरों को रंगों से रंगते नजर आए। गुलाल और रंग फिजाओं में उड़ता रहा। कस्बे में पारंपरिक तरीके से होली खेली गई। छोटे ने बड़ो को गुलाल लगाकर बड़े बुजुर्गाे का आशीर्वाद लिया। मोहल्लों और गलियों में जमकर रंग खेला गया। जगह जगह युवा होली के गीतों रंग बरसे, आज अवध में होली री ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.