शामली, फरवरी 28 -- शुक्रवार की रात्रि कस्बे के रामलीला परिसर में खाटू श्याम बाबा का कीर्तन आयोजन हुआ। जिसमे यजमान स्वरूप विपिन मित्तल में नारायण दास शास्त्री से पूजन कराकर कीर्तन का शुभारंभ किया। रामलीला परिसर पर कलाकारों द्वारा खाटू श्याम बाबा का दिव्य भव्य दरबार सजाया गया, जिसमें छप्पन प्रकार भोग लगाए गए।बाबा खाटू श्याम का दरबार सजाकर अखंड ज्योति जलाई। बाबा के दर्शनों के लिए लोग उमड़े। इस मौके पर आयोजित कीर्तन मे शामली के कलाकार सोनम सरगम ने कई लोकप्रिय भजन प्रस्तुत किए। इनमें 'तेरी रहमतों का दरिया सरेआम चल रहा है', 'कितने सेठ जहां में मौज उड़ाते हैं', 'थारे खाटू की माटी म्हारे रास आ गई', 'सुन ले कन्हैया विनती हमारी' और 'बाबा श्याम के दरबार में मची रे होली' जैसे भजन शामिल थे। इन भजनों पर श्याम प्रेमियों ने तालियां बजाकर अपनी श्रद्धा व्य...