शामली, मार्च 28 -- शामली। नमामि गंगे अभियान के तहत जिला गंगा समिति शामली के निर्देशन में नगर पंचायत जलालाबाद के सहयोग से प्राथमिक विद्यालय नंबर-2 जलालाबाद में गंगा स्वच्छता पखवाड़ा कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम जिला परियोजना अधिकारी डॉ. सोनू कुमार के निर्देशन में संपन्न हुआ। कार्यक्रम के दौरान बच्चों को नदियों के ऐतिहासिक, सांस्कृतिक और पर्यावरणीय महत्व के बारे में जानकारी दी गई। विशेषज्ञों ने जल संरक्षण, जैव विविधता और नदियों को स्वच्छ बनाए रखने की आवश्यकता पर प्रकाश डाला। जागरूकता बढ़ाने के लिए चित्रकला प्रतियोगिता, वाद-विवाद, सांस्कृतिक कार्यक्रम, लघु नाटक और रैली का आयोजन किया गया। विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक भाग लेते हुए नदी संरक्षण का संदेश दिया। उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले बच्चों को प्रमाणपत्र देकर सम्मानित किया गया, जबकि ...