शाहजहांपुर, अप्रैल 6 -- जलालाबाद। बीती शनिवार देर रात रामगंगा नदी पर बने कोलाघाट पुल पर डंपर हाइट गेज से टकरा गया और बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। जानकारी के अनुसार, डंपर चालक पुल पार करने की कोशिश कर रहा था, लेकिन हाइट गेज होने के कारण वाहन ऊपर नहीं चढ़ सका। इस हादसे में चालक घायल हो गया। पुल के पास दिन में भारी भीड़ रहती है और रात के दौरान पुलिस चौकी मौजूद होने के बावजूद हादसा हो गया। पुलिस ने घायल चालक को अस्पताल भेजा और दुर्घटना की जांच शुरू कर दी है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.