शाहजहांपुर, फरवरी 1 -- जलालाबाद। जलालाबाद नगर के मुख्य चौराहे पर रविवार तड़के करीब चार बजे एक तेज रफ्तार ट्रक अनियंत्रित होकर सड़क किनारे बने नाले में जा घुसा। हादसे में ट्रक का अगला हिस्सा पूरी तरह फंस गया, जिससे चौराहे पर एक तरफ का आवागमन ठप हो गया। माघ मेले के चलते जाम की स्थिति करीब आठ घंटे तक बनी रही, जिससे राहगीरों और वाहन चालकों को भारी परेशानी हुई। प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि ट्रक तेज गति में था और चालक ने वाहन पर नियंत्रण खो दिया। सूचना पर स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची और वाहनों को वैकल्पिक मार्गों से निकाला, लेकिन संकरी सड़कों और भीड़ के कारण जाम पूरी तरह समाप्त नहीं हो सका। ट्रक को नाले से बाहर निकालने के लिए क्रेन मंगवाई गई। कई घंटों की मशक्कत के बाद ट्रक बाहर निकला और यातायात धीरे-धीरे सामान्य हुआ। सौभाग्यवश, हादसे में कोई ज...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.