शाहजहांपुर, अप्रैल 1 -- शाहजहांपुर। जलालाबाद थाना क्षेत्र में बुधवार सुबह हादसे में मोपेड सवार बुजुर्ग की मौत हो गई। घटना शाहजहांपुर रोड स्थित गंगा एक्सप्रेसवे के अंडरपास के पास सुबह करीब आठ बजे की है। उबरिया गांव निवासी दोदाराम (पुत्र सीताराम) अपने घर से मोपेड पर सवार होकर खेत की ओर जा रहे थे। तभी शाहजहांपुर की ओर से आ रही तेज रफ्तार कार ने उन्हें जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि बुजुर्ग उछलकर कार के ऊपर जा गिरे और गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना की सूचना मिलते ही एंबुलेंस मौके पर पहुंची और उन्हें तत्काल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र जलालाबाद नगरिया ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने जांच के बाद उन्हें मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.