शाहजहांपुर, फरवरी 1 -- जलालाबाद के मुख्य चौराहे पर शनिवार को बड़ा हादसा टल गया, जब नाले का पटरा टूटने से आलू लदा ट्रक पलटते-पलटते बच गया। माघ मेले के चलते पहले से ही मुख्य चौराहे पर भारी भीड़ और जाम की स्थिति बनी हुई थी, वहीं इस घटना के बाद यातायात पूरी तरह बाधित हो गया। जानकारी के अनुसार जलालाबाद कृषि उत्पादन मंडी से आलू लोड कर बिहार जा रहा ट्रक जैसे ही मुख्य चौराहे से गुजर रहा था, अचानक नाले का पटरा टूट गया। इससे ट्रक का अगला हिस्सा नाले में धंस गया और ट्रक असंतुलित हो गया। गनीमत रही कि ट्रक पलटा नहीं, अन्यथा बड़ा हादसा हो सकता था। घटना के बाद करीब दस घंटे से अधिक समय तक मुख्य मार्ग पर वाहनों की लंबी कतारें लग गईं। ट्रक चालक ने क्रेन बुलाकर ट्रक निकलवाने की बात कही है। पुलिस मौके पर यातायात व्यवस्था संभालने में जुटी है।
हिंदी हिन्दुस्त...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.