छपरा, दिसम्बर 9 -- जलालपुर, एक प्रतिनिधि। अंचल पदाधिकारी अविनाश कुमार ने जलालपुर में एनएच 331 पर सड़क किनारे अवैध कब्जा किए लोगों को 15 दिसंबर तक स्वत: कब्जा हटाने का निर्देश दिया है। निर्धारित तिथि के बाद प्रशासन द्वारा बल प्रयोग कर अवैध कब्जा हटाया जाएगा। इस संबंध में सीओ ने बताया कि एनएच के किनारे जलालपुर हाईस्कूल, सरकारी अस्पताल, पशु अस्पताल, गंडक विभाग के किनारे सहित अन्य स्थानों पर अवैध कब्जा किया गया है। सीओ ने कहा कि अवैध कब्जा नहीं हटाए जाने पर बल प्रयोग कर अवैध कब्जा हटाया जाएगा।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...