मेरठ, अप्रैल 15 -- जलालपुर गांव में बुधवार को शिक्षा चौपाल का आयोजन किया गया, जिसमें अभिभावकों को जागरूक किया गया। कार्यक्रम में ग्राम प्रधान राजेश्वर सैनी और एसएमसी अध्यक्ष कविता मुख्य अतिथि के रूप में मौजूद रहे। कार्यक्रम का उद्देश्य बेसिक शिक्षा परिषद के विद्यालयों में संचालित योजनाओं व गतिविधियों की जानकारी देना और अधिक से अधिक बच्चों का नामांकन सुनिश्चित करना रहा। प्रधानाध्यापक मोहम्मद सलीम ने ग्राम प्रधान को पौधा भेंट कर स्वागत किया। इसके बाद बच्चों ने स्वागत गीत प्रस्तुत कर सभी का मन मोह लिया। शिक्षक रणपाल सिंह ने अभिभावकों से अपने बच्चों का प्रवेश सरकारी विद्यालयों में कराने की अपील की, जबकि रविंद्र कुमार ने विद्यालय में संचालित विभिन्न शैक्षिक गतिविधियों की जानकारी दी। यह भी पढ़ें- नामांकन से कोई बच्चा छूटने नहीं पाए : बीएसए इस द...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.