जलालपुर में भव्य कलशयात्रा के साथ रुद्र महायज्ञ हुआ शुरू
गोपालगंज, मई 22 -- सिधवलिया। प्रखंड के जलालपुर बाजार स्थित अद्भुत बाबा दरबार परिसर में आयोजित रुद्र महायज्ञ का शुभारंभ भव्य कलशयात्रा के साथ हुआ। इस अवसर पर 5001 कन्याओं ने कलश यात्रा में भाग लेकर पूरे क्षेत्र को भक्तिमय बना दिया।
कलश यात्रा का मार्ग कलशयात्रा मंदिर परिसर से गाजे-बाजे, हाथी-घोड़े और आकर्षक झांकियों के साथ निकली। यात्रा जलालपुर बाजार, विशुनपुरा बाजार होते हुए बखरौर स्थित बदुराहा पोखरे पहुंची, जहां वैदिक मंत्रोच्चार के बीच श्रद्धालुओं ने कलश में जल भरकर पूजा-अर्चना की। इसके बाद श्रद्धालु पुनः शिव मंदिर प्रांगण लौटे, जहां विधिवत पूजा के साथ रुद्र महायज्ञ का शुभारंभ किया गया।
भक्तों का उत्साह कलशयात्रा के दौरान देवी-देवताओं की झांकियां श्रद्धालुओं के आकर्षण का केंद्र बनी रहीं। हर-हर महादेव और बोल बम के जयघोष से पूरा इलाका ग...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.