छपरा, नवम्बर 10 -- हिंदुस्तान असर जलालपुर, एक प्रतिनिधि। प्रखंड क्षेत्र की चंवरों में जलजमाव से बर्बाद हो रही धान की फसल के क्षति के आकलन का निर्देश प्रखंड कृषि पदाधिकारी रवि अटल ने दिया है। उन्होंने बताया कि प्रखंड की सभी पंचायतों में किसानों के धान की फसल का काफी नुकसान हुआ है। इसके आकलन के लिए सभी कृषि समन्वयकों को निर्देश दिया गया है। मालूम हो कि किसानों की इस समस्या को आपके अपने प्रिय अखबार 'हिंदुस्तान' ने किसानों की इस समस्या को लेकर सोमवार को धान की पकी फसल को बर्बाद होने से बचाने में जुटे किसान शीर्षक से खबर प्रमुखता से प्रकाशित की है जिसके बाद विभागीय अधिकारियों ने गंभीरता से लिया है। मालूम हो कि दस बारह दिन पहले मोंथा तूफान के बाद हुई अधिक बारिश के बाद प्रखंड की सभी चंवरों में जलजमाव हो गया है जिसके कारण किसानों को काफी परेशानी ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.