मुरादाबाद, अप्रैल 27 -- थाना क्षेत्र के ग्राम जलालपुर में कुछ लोगों द्वारा घर में घुसकर मारपीट और तोड़फोड़ करने का मामला सामने आया है। पीड़ित अशरफ पुत्र अमीर हुसैन ने पुलिस को शिकायत पत्र देकर बताया कि शुक्रवार शाम उसकी मोटरसाइकिल घर के बाहर खड़ी थी, तभी गांव के ही अबरार पुत्र अमीर हुसैन और सज्जाद पुत्र अबरार कार से आए और बाइक में तोड़फोड़ करने लगे। विरोध करने पर दोनों ने अपने अन्य साथियों इकरार, इरशाद, सवरार, आकाश समेत महिलाओं गुलशन, अफसाना, शारदा और रानी को बुला लिया। आरोप है कि सभी लोग घर में घुस गए और उसके साथ पत्नी, बेटे और बेटियों के साथ मारपीट शुरू कर दी। आरोप है इस दौरान गाली-गलौज करते हुए जान से मारने की धमकी भी दी गई। पीड़ित का कहना है कि मारपीट के दौरान कई सदस्यों को चोटें आई हैं। साथ ही उसकी मोटरसाइकिल को बुरी तरह क्षतिग्रस्त ...