जलालपुर में दर्दनाक सड़क हादसा: बेकाबू कार ने 8 लोगों को मौत की नींद सुलाया
अंबेडकर नगर, मई 4 -- अम्बेडकरनगर, संवाददाता। उत्तर प्रदेश के अम्बेडकरनगर जिले के कोतवाली जलालपुर क्षेत्र में रविवार की देर रात एक भीषण सड़क हादसे ने पूरे इलाके को हिलाकर रख दिया। अकबरपुर-जलालपुर मार्ग पर अशरफपुर भुवा स्थित ईंट-भट्ठे के पास पहले दो मोटरसाइकिलें आमने-सामने टकराईं। घायलों की मदद के लिए जैसे ही लोग मौके पर जुटे, जलालपुर की ओर से आती एक तेज रफ्तार स्विफ्ट डिजायर कार अचानक अनियंत्रित हो गई और भीड़ को रौंदते हुए निकल गई। इस दोहरे हादसे में कुल आठ लोगों की जान चली गई और दर्जनों लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। रात करीब 11:30 बजे अशरफपुर भुवा के पास दो बाइक सवार आपस में टकराकर सड़क पर गिर पड़े। टक्कर इतनी जोरदार थी कि दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। मदद के लिए आसपास के लोगों की भीड़ जमा हो ही रही थी कि तभी तेज रफ्तार कार ने सड़क किनारे...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.