जलालपुर में डिग्री कालेज खोलने के लिए शिक्षा मंत्री को दिया ज्ञापन
छपरा, जून 6 -- जलालपुर, एक प्रतिनिधि। प्रदेश भाजपा कार्यसमिति सदस्य व युवा नेता प्रमोद सीग्रीवाल ने पटना मे उच्च शिक्षा मंत्री संजय सिंह टाईगर से मुलाकात कर जलालपुर में में डिग्री कालेज स्थापित करने के लिए मांग पत्र दिया। उन्होंने बताया कि जलालपुर किसी भी डिग्री कालेज या छपरा शहर मुख्यालय से पंद्रह किलोमीटर दूर है। यहां के युवाओ को स्नातक करने के लिए काफी दूरी तय करनी पड़ती है। इससे खास कर छात्राओं को काफी परेशानी होती है। उन्होंने बताया कि डिग्री कालेज खोलने के लिए जलालपुर में पर्याप्त संसाधन मौजूद है। प्रमोद सीग्रीवाल ने बताया कि उनके मांग पत्र पर मंत्री ने सकारात्मक पहल करने का आश्वासन दिया है। यह भी पढ़ें- पीरो में प्रस्तावित डिग्री कॉलेज में तैयारियों का डीएम ने लिया जायजा
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.