गंगापार, अप्रैल 11 -- क्षेत्र के जलालपुर कस्बा में संचालित हो रहा गैर मान्यताप्राप्त विद्यालय को सीज किया गया है। उपजिलाधिकारी हंडिया व एबीएसए सैदाबाद द्वारा संयुक्त कार्रवाई की गई है। उपजिलाधिकारी ने कहा कि तहसील क्षेत्र में चल रहे गैर मान्यता प्राप्त विद्यालयों के खिलाफ कार्रवाई की जा रही है। क्षेत्र के जलालपुर कस्बा में गैर मान्यता प्राप्त विद्यालय जीडीएस पब्लिक स्कूल का संचालन बीते काफी समय से किया जा रहा है। बीते वर्ष में भी इस विद्यालय को बंद करने के लिए नोटिस दी गई थी लेकिन विद्यालय का संचालन बंद नहीं किया गया। उपजिलाधिकारी हंडिया एवं खंड शिक्षा अधिकारी द्वारा विद्यालय को सीज कर तालाबंदी की कार्रवाई की गई है। उपजिलाधिकारी रावेंद्र सिंह ने कहा कि यदि तहसील के अंतर्गत कही भी गैर मान्यता प्राप्त विद्यालय संचालित पाया गया तो कार्यवाही ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.