संभल, मई 18 -- क्षेत्र के जलालपुर गांव में पिछले एक सप्ताह से अधिक समय से बिजली संकट गहराया हुआ है। जिससे ग्रामीणों का जीना मुहाल हो गया है। गांव में लगा विद्युत ट्रांसफार्मर बीते 10 मई से फुंका पड़ा है, जिसके कारण पूरा गांव अंधेरे के आगोश में डूबा हुआ है। भीषण गर्मी के इस मौसम में बिजली न होने से ग्रामीणों को भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। पेयजल आपूर्ति से लेकर रोजमर्रा के तमाम काम ठप हो गए हैं। स्थानीय निवासियों का कहना है कि उन्होंने समस्या के समाधान के लिए बीते 14 मई को संबंधित विभाग को एक लिखित शिकायती पत्र भी सौंपा था। लेकिन चार दिन बीत जाने के बाद भी बिजली विभाग के कानों पर जूं तक नहीं रेंगी है。 यह भी पढ़ें- जलालपुर गांव में 7 दिनों से ब्लैकआउट भीषण गर्मी में 250 घरों की बत्ती गुल सुनने वाला कोई नहींसमस्या का समाधान गांव ज...