मेरठ, अप्रैल 6 -- अंतिम संस्कार कराने गए गंगा में डूबे जलालपुर गांव निवासी युवाओं के शव रविवार को पोस्टमार्टम के बाद गांव पहुंचे तो गांव में मातम छा गया। एक घर से एक साथ तीन शव उठने पर महिलाओं और परिजनों का विलाप देखकर हर एक आंख नम हो गई। परिजनों ने पुलिस की मौजूदगी में गमगीन माहौल में शवों का अंतिम संस्कार किया। मखदूमपुर गंगा घाट पर अंतिम संस्कार कर नहाने के दौरान डूबे अभिषेक, दीपांशु और हिमांशु के शव पोस्टमार्टम के बाद गांव पहुंचे तो गांव में सन्नाटा छा गया। माताओं की चीख-पुकार सुनकर कोई भी ग्रामीण अपने आंसू नहीं रोक पाया। सोनू सैनी की पत्नी मुनेश अपने दोनों बेटों के शव देखकर बेसुध हो गईं। गमगीन माहौल में जब तीनों चचेरे भाइयों की एक छत के नीचे से अर्थियां एक साथ उठीं तो वहां मौजूद हर कोई रोने लगा। पूरा गांव इस मंजर को देखकर स्तब्ध रह गय...