छपरा, मई 7 -- जलालपुर, एक प्रतिनिधि। स्थानीय पुलिस ने अपहरण और आर्म्स एक्ट की दर्जन भर अधिक मामलों में संलिप्त अभियुक्त को गिरफ्तार कर गुरुवार को जेल भेज दिया। गिरफ्तार आरोपी बसडीला गांव के रामेश्वर सिंह का पुत्र बिट्टू सिंह बताया गया है। इस संबंध में पुलिस ने बताया कि उस पर अपहरण और आर्म्स एक्ट के एक दर्जन से अधिक मामले दर्ज हैं। आर्म्स एक्ट एवं एक दर्जन से अधिक कांडो के वांछित अभियुक्त बिट्टू सिंह को किया गया। पुलिस की यह कार्रवाई जलालपुर, मुफ्फसिल, नगर एवं डीआइयू सारण द्वारा संयुक्त रूप से की गई। पुलिस ने बताया कि उस पर जलालपुर थाने में छह, मढ़ौरा थाने में चार, गड़खा थाने में एक, रसूलपुर थाने में एक, रिवीलगंज थाने में एक तथा पटना के शाहजहांपुर थाने में एक मामला दर्ज है। यह भी पढ़ें- अपहरण, आर्म्स एक्ट का अभियुक्त बिट्टू गिरफ्तार पुलिस ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.