अंबेडकर नगर, मार्च 19 -- दुलहूपुर (अम्बेडकरनगर),संवाददाता। जिले में जलालपुर नगर पालिका परिषद में परिनियुक्ति पर कार्यरत जल निगम के एक कर्मचारी को अयोध्या मंडल की एंटी करप्शन टीम ने गुरुवार को पांच हजार रुपये रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ गिरफ्तार कर लिया। इस कार्रवाई से नगर पालिका परिसर में हड़कंप मच गया। जल निगम का चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी रमाकांत चौबे जलालपुर नगर पालिका में परिनियुक्ति पर तैनात था और प्रधानमंत्री शहरी आवास योजना के तहत पात्रता जांच का कार्य देख रहा था। आरोप है कि उसने नगर क्षेत्र के वाजिदपुर निवासी अवधेश चौहान से आवास दिलाने और सूची में नाम दर्ज कराने के नाम पर पांच हजार रुपये की अवैध मांग की थी।पीड़ित अवधेश चौहान ने इसकी लिखित शिकायत एंटी करप्शन टीम से की। शिकायत के आधार पर टीम ने जाल बिछाया और जब शिकायतकर्ता आरोपी कर्मचारी क...